*एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन। रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*
🔊 Listen This News रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट। समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भारत का छात्र फेडरेशन S.F.I. विभूतिपुर अंचल कमिटी की ने शाखमोहन में हुई छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म तथा बंगाल पुलिस के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बंगाल […]
रमेश शंकर झा/अशोक कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भारत का छात्र फेडरेशन S.F.I. विभूतिपुर अंचल कमिटी की ने शाखमोहन में हुई छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म तथा बंगाल पुलिस के द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन नरहन दुर्गा स्थान में किया । जुलूश नरहन डी. बी. के. एन. कालेज से निकलकर दुर्गा स्थान में सभा में तब्दील हो गया।
जहां सभा को जिलामंत्री संतोष कुमार सेन्टू ,जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार पूर्व छात्र नेता संजय कुमार, बबलू कुमार आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर बलात्कारियों को गिरफ्तार नही किया गया तो चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा। मौके पर कृष्णमूर्ति, कंचन कुमारी, बबलू कुमार, रूबी कुमारी ,बंधन कुमार, गोलू कुमार, अभिषेक कुमार आदि छात्र उपस्थित थे।