घोरघट गांव के पास तटबंध टूटने से कृषि कार्य प्रभावित जेई को जान से मारने की धमकीं प्राथमिक दर्ज
घोरघट गांव के पास तटबंध टूटने से कृषि कार्य प्रभावित जेई को जान से मारने की धमकीं प्राथमिक दर्ज
जे टी न्यूज़

शिवसागर (रोहतास) : सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने शिवसागर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जाफर अली पर जान से मारने तथा गाली गलौज की लिखित आवेदन स्थानीय थाने में दी। सिंचाई विभाग केकड़ी अभियंता अरविंद कुमार ने जफर अली पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पर आरोप लगाया है कि वे कुछ बच्चों को लेकर घोरघट मलवार वितरणी पर बन रहे सुरक्षा दीवार नहीं बनने दे रहे हैं। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों को भी बच्चों से गाली गलौज करवा रहे हैं। मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं जिसका लिखित आवेदन मैंने स्थानीय थाने में दिया है। किसानों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है की जगजीवन राम माइनर घोरघट के पास टूटे तटबंध को जल्द से जल्द मरमत किया जाए जिससे निचले समय पानी पहुंच सके। मिली जानकारी के अनुसार जगजीवन माईनर से निचले हिस्सों में पानी पहुंचता है जिससे किसानों को खेती करने में सुविधा होती है। इस माइनर से घोरघट, अऊआं , भद्रशीला ,शिवसागर होते हुए पखनारी तक पानी जाता है। किसानों का कहना है कि तटबंध टूट जाने से कृषि कार्य प्रभावित हुई है।किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे हम लोगों की बातों को अनसुना कर रहे हैं। इसके ठीक विपरीत सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि मशीन से मिट्टी भरने का काम चल रहा है तथा पक्की ईंट से प्रोटेक्शन दीवार बनाने का काम चल रहा है जिसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रोका जा रहा है। शिवसागर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि लिखित आवेदन के आलोक में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

