धूमधाम से मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस निगम पार्षद काजल जितेन्द्र ने किया झंडोतोलन

जे टी न्यूज़/मदन मोहन : संगमविहार, दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगम विहार के फ्लैट वाली गली में गैलेक्सी रेजिडेंशियल एसोसिएशन के द्वारा झंडोतोलन समारोह का आयोजन किया गया। झडोत्तोलन के मुख्य अतिथि संगम विहार वार्ड 169 के निगम पार्षद काजल जितेंद्र थे। कार्यक्रम की

अध्यक्षता रवि त्यागी ने किया जब की मंच का सञ्चालन रियाज अहमद (अधिवक्ता ) ने किया। समारोह में बच्चो ने गीत संगीत की प्रस्तुति दिया। बच्चो के गीत संगीत कार्यक्रम की निगम पार्षद ने सराहना की , समारोह में गली के सभी महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मुख्य अतिथि निगम

पार्षद को फूल माला पहनकर स्वागत किया। निगम पार्षद ने अपने सम्बोधन में कहा की गली की जो भी समस्या है उसको बहुत जल्द निदान किया जाएगा जो काम धीरे धीरे होता है उसका परिणाम अच्छा होता है। ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा ये शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा

प्यारा। पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाएं कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो ओ जो लौट के घर ना आये जो लौट के घर ना आये भक्ति गीतों से क्षेत्र खुशनुमा लग रहा था। झंडोत्तोलन के पश्चात् बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान की मनमोहक प्रस्तुति की गई एवं उपस्थित सभी लोगो के

द्वारा तिरंगे को सलामी दी गयी। पूरा गली राष्ट्रीय नारों से गुंजायमान हो उठा. इसके बाद बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली, कई बच्चों ने राष्ट्रगीत, नृत्य, संगीत का रंगारंग प्रस्तुति भी किया। प्रतिभागी बच्चों को निगम पार्षद के द्वारा

 

पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयुषी रॉय,आस्था और संध्या रॉय ने भक्ति गीत से समारोह में उपस्थित लोगो का मन मोहा लिए। अंकुश राज, अर्णव त्यागी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। समारोह के सफल संचलान और झंडोतोलन के बाद बच्चों के बीच मिठाई बितरण किया गया। झडोत्तोलन समरोह में गली के गणमान्य लोगो में मदन

मोहन (वरिष्ठ पत्रकार ), निरंजन साव , प्रवीण राणा , कमलेश गौतम , मनीष झा , कैलाश झा , वीरेंद्र सोनियल , नवीन गुप्ता , ख्वाजा कुतुबुद्दीन , अमोल डोलोय , तालिब किरमानी , इरफ़ान खान , इम्तियाज़ खान , मुस्तकीम अहमद , रियाज़ अहमद , नवीन राजपूत , अनिल गुप्ता , सुनील गुप्ता ,नदीम

अशरफ , शाहबाज़ अहमद , गौतम सिंह , साबिर खान सहित तमाम महिलाएं भी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button