जनता दल(यू0) मुख्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडलकी 105वीं जयंती समारोह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपी मंडल के तैल्यचित्र पर किया माल्यार्पण

जनता दल(यू0) मुख्यालय में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी. मंडलकी 105वीं जयंती समारोह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीपी मंडल के तैल्यचित्र पर किया माल्यार्पण

बी0पी0 मंडल जी ने देशभर में सामाजिक न्याय को स्थापित किया – मुख्यमंत्री

बी0पी0 मंडल जी के सपनों को तिलांजलि दे रही है भाजपा- ललन सिंह

पिछडों एवं दलितों के हितों पर चोट करने में लगी है भाजपा – उमेश सिंह कुशवाहा
जे टी न्यूज

पटना: शुक्रवार को जनता दल (यू0) मुख्यालय में पिछडों के नायक कहे जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी0पी0 मंडल जी की जयंती समारोह मनाई गई। इस समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार की माननीय मंत्री श्री संजय झा, माननीय मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह एवं जहानाबाद के माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री बी0पी0 मंडल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि श्री बी0पी0 मंडल ने देशभर में सामाजिक न्याय स्थापित करने काम किया है। पिछडों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए उनका योगदान आने वाली पीढियां सदैव याद रखेंगी। आज श्री बी0पी0 मंडल जी जयंती के अवसर पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय की सरकार बी0पी0 मंडल जी आदर्शों पर चलकर समाज के शोषितों, वंचितों और पिछडों के बेहतरी के लिए समर्पित है। जातीय गणना कराने की सोच उसी समर्पण का एक प्रतिफल है मगर भाजपा अपने घृणित मानसिकता से बी0पी0 मंडल जी के सपनों को तिलांजलि दे रही है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बी0पी0 मंडल जी ने समाज के उपेक्षित व वंचित वर्गों को संवैधानिक ताकत देकर उन्हे सशक्त बनाने का काम किया मगर भाजपा की केंद्र सरकार लगातार पिछडों एवं दलितों के हितों पर चोट कर रही है। 2024 में भाजपा सत्ता में आई तो दलित एवं पिछडों/अतिपिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सचेतक, बिहार विधान परिषद् सह स0वि0प0 श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री अजीत चैधरी, डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री मनीष कुमार, श्री रणविजय कुमार, श्री नन्दकिशोर कुशवाहा, श्री ओमप्रकाश सिंह सेतु, श्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, श्रीमती मालती सिंह, सुश्री विनीता स्टैफी, श्री मुकेश पटेल, श्री राहुल खंडेलवाल श्रीमती सरिता नटराजन, श्रीमती नेहा निसार सैफी, श्रीमती रीना चैधरी, श्रीमती अंजुम आरा, श्री अभिषेक झा, डाॅ0 सुनील कुमार सिंह, सुश्री अनुप्रिया, श्री राम चरित्र प्रसाद, डाॅ0 अमरदीप, श्री नीतीश पटेल, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्री धनजी प्रसाद, डाॅ0 धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, श्री आनंद मोहन, श्री संतोष कुशवाहा, श्री शिव शंकर निषाद,श्री बंटी चंद्रवंशी, श्री मुन्ना चैधरी, श्री राजकिशोर सिंह ‘‘कक्कू’’, श्रीमती राजकुमारी विभु,, श्री अवधेश कुमार समेत पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button