पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय माहसचिव श्याम रजक ने खानपुर प्रखंड के दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय माहसचिव श्याम रजक ने खानपुर प्रखंड के दुर्गा पंडालों का लिया जायजा

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: रविवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय माहसचिव श्याम रजक ने खानपुर प्रखंड के ईलमासनगर, डेकारी, खानपुर , नत्थू द्वार, बाघोपुर , रेवड़ा, हासोपुर स्थित दुर्गा पूजा के पंडालों का जायजा लिया तथा माँ दुर्गा की पूजा -अर्चना की व मौजूद लोगो से मिल कर उनका कुशल -क्षेम जाना l अपने सम्बोधन के क्रम में पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि पूजा से सुख-शांति, भाईचारा , कौमी एकता , यश और वैभव मिलती है। हमारा देश भारत विश्व में सर्वश्रेष्ठ है,

अनेकता में एकता ही इसकी अखंड पहचान है l भारतीय संस्कृति की मिसाल विश्व भर में दी जाती है। पूजा पंडालों में कौमी एकता का नजारा देखने को मिल रहा है। यह हमें भाईचारे में बंधे रहने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमको सामाजिक और संस्कारिक रूप से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सांस्कृतिक और संस्कारिक एकता ही भारत की अखंडता का मूल आधार है।

Related Articles

Back to top button