बोस  ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई 

बोस  ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई 

जे टी न्यूज़ ,सासाराम (रोहतास) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद की 130 वीं जयंती सिविल कोर्ट परिसर के पास मनाई। देश रत्न डॉ० राजेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। जयंती समारोह की अध्यक्षता भाकपा माले के सचिव अशोक कुमार बैठा ने की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्यफाउंडेशन रूप से विश्वमित्र सिंह मुखिया ग्राम पंचायत दुमदूमा कैमूर, राजेंद्र पासवान अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाऊंडेशन बिहार, ज्योति प्रकाश मौर्य वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत दुमदुमा कैमूर, अनिल सिंह यादव, काशी सिंह यादव, जनार्दन सिंह, शैलेंद्र नाथ ओझा अधिवक्ता, साधु चरण शर्मा सहित दर्जनों फाउंडेशन के सदस्य शामिल थे। समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ० राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष व संविधान सभा के अध्यक्ष व गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। आजादी के 68 वर्ष के बाद भी नेहरू परिवार ने देश रत्न के पैतृक गांव जिरादेई का सुधि नहीं ली। सरकार ने जिरादेई को पर्यटन स्थल घोषित किया। लेकिन पर्यटन के मामले में कोई विकास नहीं हुआ। फाउंडेशन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता है कि प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेंद्र प्रसाद के पैतृक गांव को पर्यटन स्थल के विकास के दिशा में सार्थक पहल करें।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button