आज मुख्यमंत्री नितिश कुमार करेंगे कैफेटेरिया भवन का उद्घाटन 

आज मुख्यमंत्री नितिश कुमार करेंगे कैफेटेरिया भवन का उद्घाटन 

जे टी न्यूज़ , केसरिया/पू०च० : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज केसरिया में कैफेटेरिया भवन का उद्घाटन करेगेत।तैयारिया पुरी कर ली गयी है। प्रर्यटन विभाग द्वारा करीब छः करोड़ की लागत से नवनिर्मित कैफेटेरिया भवन का उद्घाटन करगें ।इसके अलावे केसरिया को कोई बड़ी सौगात भी दे सकते है। मुख्यमंत्री के केसरिया आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी कांतेश कुमार मिश्र अपने अधिकारीयों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायेजा लिया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, दंडाधिकारियों के अलावे भारी संख्या में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। सीएम के आगमन को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार से हीं सभी तैयारी में जुट गए। आला अधिकारियों के अलावे अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। पुलिस प्रशासन के द्वारा आयोजन से जुड़े लोगों को भी कई दिशा निर्देश दिया गया है। एसपी ने सुरक्षा का जायजा लिया– केसरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने हैलीपेड का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण के दौरान डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक गौरी कुमारी,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button