चार बीघा धान की फसल जलकर राख

चार बीघा धान की फसल जलकर राख

जे टी न्यूज़ , करगहर (रोहतास) बड़हरी ओपी अंतर्गत रेहारी गांव में बुधवार की देर शाम पराली जलाने के दौरान धान के खेतों में आग लग गई। जिससे चार बीघे भूमि में लगी खड़ी फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि रेहारी निवासी किसान व पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के खेतों के समीप हार्वेस्टिंग का कार्य समाप्त हो गया था। इस बीच किसी किसान ने खेतों के पराली में आग लगा दी। आग की लपटें खड़ी फसलों तक पहुंच गई और चार बीघे धान की फसल जलकर राख हो गई। इस संबंध में किसान ने अंचलाधिकारी को आवेदन पत्र देकर मुआवजा की मांग की है।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button