1 करोड़ 38 लाख की लागत से परबत्ता मुख्य बाजार में नाले का होगा निर्माण : अर्चना देवी

1 करोड़ 38 लाख की लागत से परबत्ता मुख्य बाजार में नाले का होगा निर्माण : अर्चना देवी

जे टी न्यूज,परबत्ता : नगर पंचायत परबत्ता में 1 करोड़ 38 लाख 21 हजार की लागत राशि से नाला के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जिसमें पीडब्ल्यूडी के सरकारी गड्ढे से परबत्ता थाना होते हुए हॉस्पिटल गेट तक नाला का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत परबत्ता की मुख्य पार्षद अर्चना देवी ने बताया कि नगर पंचायत परबत्ता के लिए परबत्ता बाजार का जलजमाव एक चुनौती थी। जिसको लेकर हमलोगों ने नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में ही इस नाला निर्माण कार्य को लेकर सभी तैयारियां कर ली थी, जिसके बाद विभाग द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई है। अब प्रक्रिया के बाद हॉस्पिटल तक नाले का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। परंतु परबत्ता बाजार के जलजमाव के लिए हॉस्पिटल से रहीमपुर एवं सिराजपुर तक नाला निर्माण कार्य का भी प्रक्रिया जल्द शुरू किया जायेगा। जिससे नगर पंचायत परबत्ता अंतर्गत मुख्य बाजार पूर्णतः जलजमाव से मुक्त हो जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक नगर पंचायत को कई सौगात दी जायेगी जिससे नगर पंचायत परबत्ता के सर्वांगीण विकास में मदद होगी।

 

इस कार्य पर चैयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह, वार्ड पार्षद पवन चौधरी, प्रमिला देवी, ताहा सगुफ्तगीन, शांभवी देवी,दयानंद दास,पिंटू कुमार आदि ने मुख्य पार्षद अर्चना देवी को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button