हरिपुर के सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री का स्वागत, विधायक मो. मुर्शिद आलम ने पौधा भेंट कर दिया हरित संदेश
हरिपुर के सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री का स्वागत, विधायक मो. मुर्शिद आलम ने पौधा भेंट कर दिया हरित संदेश

जे टी न्यूज, हरिपुर (अररिया):
फारबिसगंज प्रखंड के हरिपुर पंचायत में आयोजित बिहार सरकार के ‘सहयोग शिविर’ में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जोकीहाट के विधायक मो. मुर्शिद आलम ने मुख्यमंत्री का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक मो. मुर्शिद आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का हरिपुर आगमन पर स्वागत करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की और कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक सहभागिता आवश्यक है।


