निर्माणाधीन पंचायत भवन के समिप महम्मदपुर- कुण्डवा मार्ग से अज्ञात युवक का शव बरामद

निर्माणाधीन पंचायत भवन के समिप महम्मदपुर- कुण्डवा मार्ग से अज्ञात युवक का शव बरामद

जे टी न्यूज़, केसरिया/पू०च० : गोछी कुशहर पंचायत के निर्माणाधीन पंचायत भवन के समिप महम्मदपुर- कुण्डवा मार्ग के बगल से मंगलवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।

युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक के शरीर के पीछे हिस्से में गोली लगने जैसा प्रतीत हो रहा है। आशंका जतायी जा रही है

कि अन्यत्र हत्या कर शव यहाँ फेंका गया है। पुलिस शव के शिनाख्त को लेकर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव की शिनाख्त के लिए 72 घण्टा रखा जाएगा। उसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button