भाजपा के सासाराम विधानसभा कोर कमेटी की हुई बैठक

भाजपा के सासाराम विधानसभा कोर कमेटी की हुई बैठक

जे टी न्यूज़ ,सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी सासाराम विधानसभा के कोर कमेटी के बैठक जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री अशोक साह के संचालन में हुआ। जिला उपाध्यक्ष अरुण पांडेय ने सासाराम विधानसभा कोर कमेटी के सभी सदस्यों का अभिनंदन एवं स्वागत किया।

अपने संबोधन में कहा कि जल्द से जल्द शक्ति केंद्र का बैठक कर बुथ कमेटी बनवाया जाय। बैठक में जिला महामंत्री विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चारों मंडल अध्यक्षों को दिनांक 24 दिसंबर से लेकर के 5 जनवरी तक सभी मंडल में मंडल की बैठक करनी है। मंडल अध्यक्ष ने अपनी मंडल की बैठक की तारीख सासाराम ग्रामीण 4 जनवरी को सासाराम नगर दक्षिणी 5 जनवरी को एवं सासाराम नगर उतरी 3 जनवरी को होगा।

सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद ने बीएलए 2 को यथाशीघ्र बनाने का आग्रह किया। विधानसभा में विश्वकर्मा योजना से अधिक से अधिक लोगों का जोड़ने का प्रस्ताव हुआ। धन्यवाद ज्ञापन सासाराम ग्रामीण का मण्डल अध्यक्ष बंशीधर सेठ ने किया। बैठक में रविंद्र सिंह कुशवाहा, लोकसभा विस्तारक अमित टीकाधारी, विधानसभा सासाराम विस्तारक जयंत किशोर, सत्येंद्र सिंह, मंगलानंद पाठक, राम कुमारी देवी, रामायण पासवान, संजय तिवारी, बृजनंदन सिंह कुशवाहा, बंशीधर सेठ, मुन्ना शर्मा, अवधेश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button