अंखंड नवाह महायज्ञ को ले 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा की झांकी 

अंखंड नवाह महायज्ञ को ले 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा की झांकी 

जे टी न्यूज,खजौली : प्रखंड़ क्षेत्र के चतरा गोबरौरा दक्षिण पंचायत के चतरा गांव स्थित श्री श्री – 108 बाबा नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार से नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। अखंड नवाह संकीर्तन महायज्ञ गंगा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस अवसर पर 551 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा की भव्य झांकी निकाली। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के कार्यकारणी सदस्य अमर नाथ प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, कल्पना सिंह, राजेन्द्र कुमार यादव, प्राचार्य प्रो. सुभाष सिंह,

मुखिया अनिता देवी, प्रमोद कुमार सिंह, पंसस पप्पू कुमार यादव,सरपंच कृष्णा कुमारी, पूर्व जदयू अध्यक्ष पवन कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न राउत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। नूतन वस्त्रों से सुसज्जित होकर गाजे बाजे के जय सीताराम सीता राम, सीता राम जय सीताराम की जयघोष करते हुए ग्राम भ्रमण के साथ कमला नदी,सोनी नदी, धौरी नदी की त्रिवेणी संगम तट पर पहुंची। जहां से कलश भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पंडित शशिकांत झा पंडित बलराम झा एवं पुजारी गंगा प्रसाद सिंह ने वेद मंत्र उच्चारण करते हुए सभी कलश की स्थापना किये। उसके पवित्र जल से यज्ञ स्थल को पवित्र किया। मुख्य अतिथियों ने नवाह महायज्ञ की दीप प्रज्वलित कर विधित नवाह महायज्ञ शुरू करवाया। कमेटी की ओर से सभी आगंतकों को पाग दोपता एव पुष्पमाला से सम्मानित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्वर्ण व्यावसायिक अमर नाथ प्रसाद ने कहा कि चतरा ग्रामवासी की ओर से लगातार 25 वर्षो से नवाह महायज्ञ किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से गांव व समाज की उन्नति होती है। मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि नवाह महायज्ञ में शामिल होकर जो मनुष्य उस मंत्र को श्रवण करता है तो उस मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होती है।

नवाह महायज्ञ कमिटी के संचालक गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि यह नवाह महायज्ञ 22 से 31 दिसंबर तक चलेगा। 1 जनवरी साधु,संत एव बाल भंडारा का आयोजन किया गया है, साथ ही रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर नवाह महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष शिक्षक सुधीर सिंह, कृष्णदेव महतो, कुलानंद झा,पूर्व पंसस गुरूशरण चैधरी, समाजसेवी सोखिलाल महतो,राम उदगार महतो,बेचन यादव,तनुक नारायण सिंह,योगेंद्र सिंह,फौजी राजेश्वर सिंह,दुखी यादव,गंगा प्रसाद सिंह सहित समस्त चतरा ग्रामवासी सैकड़ो श्रद्धालु भक्त जनों शामिल थे।

Related Articles

Back to top button