अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अर्जुन गुप्ता 

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अर्जुन गुप्ता 

जे टी न्यूज़ , पटना : अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा पंजीकृत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विशाल कुमार द्वारा बनाया गया है। इसकी जानकारी स्वयं अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा पंजीकृत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।

श्री गुप्ता ने बताया कि उनके साथ उतर प्रदेश के बलिया ज़िला निवासी अशोक गुप्ता उर्फ़ राहुल कुमार को राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिम बंगाल सिलीगुड़ी निवासी देशबंधु कुमार को राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा बिहार के कैमुर ज़िला निवासी अपूर्व प्रभाष को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री गुप्ता ने बताया कि मनोनयन उपरांत अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव विशाल आनंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, गोपालगंज डीपीएम जीविका प्रियंका गुप्ता, संतन रौनियार, सत्यम गुप्ता, विकास गुप्ता, भीम गुप्ता, अजय गुप्ता आदि सैकडो लोगो ने फ़ोन कर बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button