संविधान बचाओ, जनतंत्र बचाओ आन्दोलन बीच में रुका कन्हैया गिरफ्तार…। लोकतंत्र की हत्या :ऱावजे.टी. न्यूज़

संविधान बचाओ, जनतंत्र बचाओ आन्दोलन बीच में रुका कन्हैया गिरफ्तार…। लोकतंत्र की हत्या :ऱाव

जे.टी. न्यूज

बेतिया::- संविधान बचाओ,जनतंत्र बचाओ आन्दोलन का आगाज पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से होना था। उसके बाद बेतिया में होने वाली सभा को जिलाधिकारी ने रद्द कर दिया।

भितिहरवा पहुंचते ही कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया गया और सभा नहीं होने दी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव मंडल ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। मोदी सरकार के निर्देश पर जिस तरीके से तानाशाही पूर्ण तरीके से समाहर्ता पश्चिम चम्पारण ने सभा पर रोक लगाया।

फिर भितिहरवा से सड़क मार्ग पर भी रोक लगाना अंग्रेजी सरकार की तानाशाही व दामनात्मक कारवाई को दर्शाता है। बेतिया पार्टी कार्यालय में जिला सचिव मंडल की बैठक ने इस अलोकतांत्रिक, गैर- संवैधानिक तरीके से की गयी करवाई की तीव्र भर्त्सना करते हुये।

लोगों को जनतंत्र की रक्षा के लिये सड़कों पर आने की अपील की। बैठक में बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव, जिला कार्यकारी मंत्री चांदसी प्रसाद यादव, प्रभुनाथ गुप्ता, मो.हनीफ, नीरज बरनवाल, वी. के. नरुला, शंकर कुमार आदि शामिल हुये ।

Related Articles

Back to top button