शोक प्रकट एवं पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

शोक प्रकट एवं पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

समसतीपुर ::-आज पूर्व मंत्री श्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया.जहा
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. स्वर्गीय महतो बिहार सरकार के राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे थे.

उनके आकस्मिक निधन पर समस्तीपुर की कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ,पूर्व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रामदेव बर्मा, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह , झंझट टाइम्स के संपादकआर. के. राय, कई लोगों शामिल है.

Related Articles

Back to top button