निशुल्क शिक्षा केंद्र पर क्रिसमस डे मनाया गया – आस वेलफेयर सोसाइटी

निशुल्क शिक्षा केंद्र पर क्रिसमस डे मनाया गया – आस वेलफेयर सोसाइटी

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा निशुल्क शिक्षा केन्द्र चकहाजी में क्रिसमस डे के उपलक्ष पर संस्था के द्वारा बच्चों में लेख प्रतियोगिता करवाया गया। टीम आस के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने कहा बच्चों के बीच खेलखुद, लेख, प्रतियोगिता करवाया गया। जिससे बच्चों में हौसला बुलंद रहे, शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहे।

शिक्षिका सुमन कुमारी ने कहा बच्चों को समय-समय पर प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम होने के कारण बच्चों में उत्साह बढ़ता है। बच्चों के बीच केक केक कटवाया गया और बिस्किट वितरण कर बच्चों में उत्साह बढ़ाया गया।

मौके पर संस्था के पदाधिकारी महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष खुशबू कुमारी, सपना किन्नर, पंचायत कोऑर्डिनेटर निशा भारती, कामिनी कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनी देवी अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button