भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी का बैठक संपन्न

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी का बैठक संपन्न

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी कि बैठक 30 दिसंबर 2023 को महेंद्र कम्प्लेक्स 12:00 बजे दिन मे कामरेड बृजनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निम्नलिखित फैसले लिए गए।

 

1.पार्टी सदस्यों को नवीकरण 31 जनवरी 2024 तक करा लेना है। 2. 2 जनवरी 2024 को जनशक्ति भवन पटना में पार्टी स्थापना की 98 वीं वर्षगांठ मे भाग लेने के लिए सभी साथियों को पटना चलना है।

3.21 दिसंबर 2023 को प्रखंड कार्यालय करगहर मे जन समस्याओं के समाधान हेतु धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।

बैठक में अंचल मंत्री कामरेड महेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र राम,जगनारायण गुप्ता,फेकू सेठ,

जयप्रकाश गुप्ता,बिरजाराम,पिंटू राम,श्री राम राम,रवि शंकर पासवान, शिव शंकर सिंह, लाल बहादुर सिंह इत्यादि ने भाग लिए।

 

Related Articles

Back to top button