जोकीहाट की पूर्व जिला परिषद सदस्या गुलशन आरा बनी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

जोकीहाट की पूर्व जिला परिषद सदस्या गुलशन आरा बनी कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष

जोकीहाट l

जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी पूर्व जिला पार्षद गुलशन आरा को अररिया जिला महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।यह जिम्मेदारी बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने दिया है। गुलशन आरा को जिलाध्यक्ष बनाए पर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना है।गुलशन आरा के महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर, कांग्रेसी नेता औवेस यासीन, कांग्रेस प्रवक्ता इश्तियाक आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, मासूम रेजा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button