पी पी आर ई पी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ

पी पी आर ई पी टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ

उद्घाटन रुपैठा पंचायत सरपंच सरोज सिंह ने किया

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत करगहर पशु चिकित्सालय(हॉस्पिटल) के प्रांगण में बुधवार के दिन पी पी आर ई पी 2024 टीकाकरण कार्यक्रम का आगाज किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रुपैठा पंचायत के कर्तव्यनिष्ठ सरपंच सरोज सिंह ने किया। साथ में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सरोज कुमार चौबे, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चलंत डॉक्टर प्रदीप कुमार निराला,

भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी करगहर बडहरी बाजार डॉक्टर शशि प्रकाश सिंह, एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार चौबे ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में मानव जाति एक ऐसा जाती है

जो अपने सुख सुविधा ऐसो आराम की सारी चीजे आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कर ही लेता है, लेकिन जानवर अपने दुख किससे कहेंगे। बरहाल जो लोग जानवरों को पलते हैं वह उनके सुख दुख को भली भाती जानते हैं। फिर भी कुछ ऐसी बीमारी है जो जानवरों को जीवित रहना मुश्किल हो जात है।

जिसे बचाने के लिए सरकार के कदमों पर चलकर टीकाकरण का आगाज किया गया है। जानवरों को रोग ग्रस्त होने पर सुरक्षित बचाया जा सके।

जानवर प्रकृति के खुले आंगन में सुरक्षित रहकर अपना जीवन व्यतीत कर सके। वहीं चिकित्सकों के द्वारा अनगिनत भेड़, बकरियों को टीकाकरण किया गया। इस कार्यक्रम से प्रखंड के सभी पशुपालकों के चेहरे पर खुशियां झलक रही है। लोगों ने इस पहल को कारगर बताया है।

 

Related Articles

Back to top button