नेपाल से भारत लाय जा रहे अवैध सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नेपाल से भारत लाय जा रहे अवैध सामान के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक): एसएसबी 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये निरीक्षक मुकेश खतोंबरीया,समवाय प्रभारी कमला 48वीं वाहिनी की अगुवाई में विशेष नाका दल द्वारा की गयी कार्यवाही मे भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 270/15 से लगभग 3.1 किलोमीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में 2 तस्करों को अवैध रूप से तीन गाड़ियों में नेपाल से भारत लाय जा रहे अवैध सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है।

1. लाइटर (EPIC WIND PROOF)=56 डिब्बा @ 1000 नग प्रति डिब्बा (56×1000)=56000 नग।

2. लाइटर (BERNICE)=71 डिब्बा @ 1000 नग प्रति डिब्बा (71×1000)=71000 नग।

3. क्लोजअप टूथपेस्ट (150 ग्राम) =66 डिब्बा @ 72 नग प्रति डिब्बा (66X72)=4752 नग।

4. इंदुलेखा बृंघा हैयरऑइल(50ml)=426 डिब्बा @ 36 नग प्रति डिब्बा (426X36)=15336 नग।

5. टाटा योद्धा पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या BR07GB7496

6. बोलेरों पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या BR01GL9463

7. बोलेरों पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या BR01GL6779

गिरफ्तार किए गए तस्करो का विवरण

01 शिव कुमार पासवान (उम्र- 32 ) सपुत्र -झुलान पासवान, गाँव- बौराहर, वार्ड न– 10 , डाकघर –जिरौल, पुलिस स्टेशन –खिरहर , जिला- मधुबनी (बिहार)

02 मोहम्मद सद्दाम हुसैन (उम्र- 32 ) सपुत्र- युनूस , वार्ड न– 14 , गाँव+ डाकघर – हिसार, पुलिस स्टेशन –खिरहर , जिला- मधुबनी (बिहार)

जब्त किए गए सामान , गाड़ियों, और गिरफ्तार तस्करों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क कार्यालय जयनगर के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा

चन्द्र शेखर द्वितीय कमान अधिकारी, कार्यवाहक कमडेंट 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button