मादक पदार्थ के विरूद्ध मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई-102 किलोग्राम गाँजा (मूल्य-51 लाख रूपया) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार जे टी न्यूज,मधुबनी मधवापुर थाना के गस्ती टीम को रात्रि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-ब्रह्मपुरी से एक चार चक्का वाहन से गांजा (मादक पदार्थ) परीवहन हेतु जाने वाला है। प्राप्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एव आवश्यक कार्रवाई हेतु गस्ती टीम द्वारा ब्रहमपुरी गाँव के नजदीक NH के पास पहुँच कर वाहन चेकिंग करना प्रारम्भ किया गया। तभी सामने से एक कार काफी तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते हीं चालक अपना वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पकड़ाए चालक से उनका नाम / पंता पुछने पर अपना नाम बिनोद कुमार यादव, पे०-स्व० लट्ठा यादव, बासोपट्टी, मधुबनी बताया। भागने का कारण पुछने पर चालक द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। शक के आधार पर कार की विधिवत तलाशी के क्रम में कार के डिक्की एवं शीट में छुपा कर रखा हुआ प्लास्टिक के पन्नी में शील किया हुआ कुल-08 पैकेट गाँजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल-102 किलोग्राम पाया गया। कार चालक बिनोद कुमार यादव से गांजा के बारे में पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि यह गाँजा कमलेश कुमार यादव, पे०-जुगेश्वर यादव, जिला-धनुषा (नेपाल) द्वारा मुझे लाकर दिया गया है तथा इस मादक पदार्थ को साहरघाट निवासी अनिल कुमार साह, सुनील साह दोनों पे०-अर्जुन साह, ग्राम-मुखियापट्टी, थाना-साहरघाट, मधुबनी के पास इसी कार से ले जाकर पहुँचा देने को बोला गया है। तपश्चात बरामद सभी प्रदर्श का जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया एवं पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिवत रूप से थाना लाया गया एवं इस घटना के संदर्भ में मधवापुर थाना कांड सं0-183/26 दिनांक 30.09.2026, धारा-8/20(b) (ii) (c) के अन्तर्गत सभी नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

मादक पदार्थ के विरूद्ध मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई-102 किलोग्राम गाँजा (मूल्य-51 लाख रूपया) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जे टी न्यूज,

मधवापुर थाना के गस्ती टीम को रात्रि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-ब्रह्मपुरी से एक चार चक्का वाहन से गांजा (मादक पदार्थ) परीवहन हेतु जाने वाला है। प्राप्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सुचित करते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एव आवश्यक कार्रवाई हेतु गस्ती टीम द्वारा ब्रहमपुरी गाँव के नजदीक NH के पास पहुँच कर वाहन चेकिंग करना प्रारम्भ किया गया। तभी सामने से एक कार काफी तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते हीं चालक अपना वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पकड़ाए चालक से उनका नाम / पंता पुछने पर अपना नाम बिनोद कुमार यादव, पे०-स्व० लट्ठा यादव, बासोपट्टी, मधुबनी बताया। भागने का कारण पुछने पर चालक द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया। शक के आधार पर कार की विधिवत तलाशी के क्रम में कार के डिक्की एवं शीट में छुपा कर रखा हुआ प्लास्टिक के पन्नी में शील किया हुआ कुल-08 पैकेट गाँजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर कुल-102 किलोग्राम पाया गया। कार चालक बिनोद कुमार यादव से गांजा के बारे में पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि यह गाँजा कमलेश कुमार यादव, पे०-जुगेश्वर यादव, जिला-धनुषा (नेपाल) द्वारा मुझे लाकर दिया गया है तथा इस मादक पदार्थ को साहरघाट निवासी अनिल कुमार साह, सुनील साह दोनों पे०-अर्जुन साह, ग्राम-मुखियापट्टी, थाना-साहरघाट, मधुबनी के पास इसी कार से ले जाकर पहुँचा देने को बोला गया है। तपश्चात बरामद सभी प्रदर्श का जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया एवं पकड़ाये व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिवत रूप से थाना लाया गया एवं इस घटना के संदर्भ में मधवापुर थाना कांड सं0-183/26 दिनांक 30.09.2026, धारा-8/20(b) (ii) (c) के अन्तर्गत सभी नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button