नसरीन शेख ने बढ़ाई अररिया एवम बिहार वासियों का मान: आलोक भगत 

नसरीन शेख ने बढ़ाई अररिया एवम बिहार वासियों का मान: आलोक भगत 

खो खो में मिला नसरीन शेख को यह अवार्ड: खुर्शीद खान पप्पू

 

जे टी न्यूज, अररिया :

नसरीन शेख ने जोगबनी हीं नहीं बल्कि जिला अररिया एवम बिहार वासियों का मान बढ़ाई है। उक्त बात वरीय भाजपा नेता सह पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक कुमार भगत उर्फ बमशंकर भगत ने कही। उन्होंने कहा कि अररिया जिले के जोगबनी की बेटी नसरीन शेख को खो खो में अर्जुन अवार्ड से महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी द्वारा सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने पर आलोक भगत ने उन्हें शुभकामना एवं बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

इधर जेनिथ पब्लिक स्कूल जोगबनी के निदेशक सह समाजसेवी खुर्शीद खान पप्पू ने कहा कि प्रतिभाएं ,योग्यताएँ अपना उचित स्थान प्राप्त कर ही लेती है।

हमारे जिला अररिया, जोगबनी की बेटी नसरीन शेख को खो खो खेल में अर्जुन अवार्ड से महामहिम द्रोपति मुर्मू ने किया सम्मानित।बिहारवासियों और जिलावासियों के लिए गर्व की बात है। जोगबनी सहित सम्पूर्ण जिले वासियों को ये गर्वित क्षण प्रदान करने के लिए सहृदय आप और आपके परिवार को धन्यवाद । हमें आप पर गर्व है ।

Related Articles

Back to top button