09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:अखिलेश पाण्डेय

09 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:अखिलेश पाण्डेय

जे टी न्यूज, कटिहार : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कटिहार के संयुक्त निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, कटिहार के प्रांगण में 09 मार्च 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

अवर न्यायधीश-सह -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि लोक अदालत में जिसमें न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकृति के वाद, दावा वाद,

वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट, बैंक ऋण, बीo एसo एनo एलo सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा।

अवर न्यायधीश-सह -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कटिहार श्री अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि जिनका वाद न्यायालय में लंबित है।

वे सम्बंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकार,कटिहार से सम्पर्क कर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन 09.03.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके।

Related Articles

Back to top button