डॉ अनिल कुमार ने संजीवनी नर्सिंग होम में मरीजों के बीच किया कंबल का वितरण

डॉ अनिल कुमार ने संजीवनी नर्सिंग होम में मरीजों के बीच किया कंबल का वितरण

जे टी न्यूज,छपरा :कड़ाके की ठंड व शीतलहर से ठिठुर रहे गरीब व वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। शहर के श्यामचक संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में इलाज कराने पहुच रहे मरीजों में जरूरतमंदो के बिच व आस पास के गरीब असहाय वुद्ध लोगों के बिच डॉ अनिल कुमार ने कंबल वितरण का अभियान सुरु कर दिया है। उन्होंने कहा की इस कड़ाके की ठंड व शीतलहर से ठिठुर रहे गरीब असहाय वुद्ध जरूरतमंदो के बिच कंबल वितरण करने का मूल उदेश्य ठंड से बचाना है। उन्होंने कहा की हम कंबल वितरण करने के लिए कही ऐलाउसमेंट या प्रचार प्रसार कर के कंबल नहीं वितरण करते है. हम अपने पेशा के साथ ही सेवा करते है।

 

दिखाने के लिए जो पहुचे रहे है उन में भी जिनको सख्त जरूरत है उन्ही को कंबल दिया जा रहा है और यह अभियान जब तक कड़ाके की ठंड परती है तब तक वितरण किया जाता है। साथ ही जो मरीज यहा भर्ती होते है

उन लोगों को भी कंबल मच्छरदानी दिया जाता है की इलाज के साथ साथ वो अपना सजम कर सके। और आस पास के जो एक दम जरूरतमंद है उनलोगो को भी बुला कर कंबल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कंबल वितरण का आज दूसरा दिन है

आज भी 50 से अधिक लोगों के बिच वितरण किया गया है। यह मेरा ही नहीं पुरे समाज का यह दावित्व बनता है की समाज के वंचित गरीब गुरबो की सेवा करें और अपने साथ साथ अपने आस पास के लोगों का भी ख्याल रहे। इस मौके पर उमेश कुमार यादव, लक्ष्मण राय, शैलेश कुमार, स्वेता सिंह, रीता कुमारी, रोहित कुमार चिंटू कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button