पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का फैसला हर्ष का विषय :मनोज राय

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का फैसला हर्ष का विषय :मनोज राय

 

जे टी न्यूज़, कटिहार(प्रवीण कुमार) : भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर “भारत रत्न” दिए जाने की घोषणा की है। कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने इस सम्मान के लिए सभी बिहारवासियों की ओर से मोदी सरकार का आभार वयक्त किया।

जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा ने सदा ही पिछड़े एवं वंचित समाज के नायकों का सम्मान किया है। बिहार की भूमि के वीर सपूत जननायक कर्पूरी ठाकुर ने देश की स्वतंत्रता से लेकर स्वतंत्रता के बाद तक, एक सर्वसमावेशी शासन-व्यवस्था बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया। वे जीवनपर्यन्त पिछड़ों,

दलितों, गरीबों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित रहे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनके अथक संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस निर्णय से युवा पीढ़ी कर्पूरी बाबू के विशाल योगदान को जान पाएगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित करने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ,प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,

पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर , जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार , लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह,सह संयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा प्रेम प्रकाश गुड्डू, सहित जिला एवं मंडल एवं बुथ स्तर के जिला भर के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button