खानपुर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों ने विद्यालय में बन्द किया ताला। रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार।

 

 

जिलापार्षद के हस्तक्षेप से विद्यालय का खुला ताला।

रमेश शंकर झा के साथ नंद कुमार चौधरी की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/खानपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के बेसिक स्कूल खैरी में आज स्थानीय ग्रामीणों ने ताला बन्द कर दिया। जिस कारण आज विद्यालय पूर्णतः बाधित रहा। कुछ लोगों की शिकायत है कि विद्यालय में शिक्षक समय से नही आते हैं, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नही होती है। मेनू के अनुसार बच्चों को भोजन नही दिया जाता है। वर्ष 2017/18 एवं वर्ष 18/19 में बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि नही मिली है। विद्यालय में रंग रोगन नही हुआ है, शौचालय बहुत गंदा रहता है। वहीँ प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अपनी मर्जी से काम करते हैं। इनलोगों की शिक्षा दीक्षा से कोई लेना देना नहीं है। इस बात की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ठाकुर को दी गई थी। लेकिन उनके जिला में बैठक में होने के कारण घटना स्थल पर नही पहुँच सके। जबकि स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर जाकर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए

अविलम्ब व्यवस्था में सुधार लाने को कही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था काफी दयनीय है। इसमें व्यपाक सुधार की आवयश्यक्ता है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्नी देवी एवं सचिव ममता देवी को बुलाकर अविलम्ब विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में रंग रोगन कराने के साथ-साथ एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने हेतु उचित निर्णय लेने को कहा। उसके बाद वह विद्यालय का ताला खोलवाया। उन्होंने ने ग्रामीणों को भी विद्यालय की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील कीया। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक इंद्रदेव प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, महेश ठाकुर, मिंटू राय, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button