नियोजन कैंप में उमड़ी युवाओं की भीड़

नियोजन कैंप में उमड़ी युवाओं की भीड़

जे टी न्यूज, मधुबनी: श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार एवं जिला नियोजनालय, मधुबनी के तत्वाधान में जिला परिषद कार्यालय परिसर में दिनांक-30.01.2024 को 11:00 बजे से 03:00 बजे शाम तक एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें BSS Micro Finance Limited के द्वारा 100 रिक्तियां के विरूद्ध Trainee Centre Officer पद हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाना है।

जिसमें 10th , ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का नियुक्ति बिहार के सभी जिलों के लिए किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18-30 वर्ष निर्धारित किया गया है, तथा चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,200/- + Incentive+PF+ESI+Gratuity+Fuel Allowance+Free Residence दिया जाएगा।

उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आशीष आनंद ने दी और उन्होंने कहा कि इस नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थिंयों का Ncs Portal (www.ncs.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है तथा आवेदक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के साथ-साथ अपना बॉयोडाटा एवं पासपोर्ट साईज फोटो साथ में आवश्य लाएं।

 

(नोटः- इस नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए कोई भी यात्रा व्यय देय नहीं है, तथा अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button