कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जाएंगे मो. महफूज आलम: दीपशिखा सिंह, जिलाध्यक्षा, महिला विकास मंच 

कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किए जाएंगे मो. महफूज आलम: दीपशिखा सिंह, जिलाध्यक्षा, महिला विकास मंच

जे टी न्यूज़,जयनगर: जयनगर के पुलिस निरीक्षक मो. महफूज आलम का तबादला हो गया है। जयनगर से उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके तबादले की खबर के बाद शहर के समाजसेवी, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता रोटी बैंक जयनगर उन्हें उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में महिला विकास मंच की मधुबनी जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह एवं स्थानीय पत्रकार और महिला विकास मंच, मधुबनी के जिला महासचिव मनीष सिंह यादव ने पुलिस निरीक्षक मो.

महफूज आलम को शुभकामनाएं देते हुए जयनगर में उनके कार्यकाल के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

मीडिया से बात करते हुए दीपशिखा ने कहा कि मो. महफूज आलम एक शानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं।

उन्होंने पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जयनगर में अपना कार्यकाल पूरा किया। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के तौर पर शहरवासी उन्हें याद करेंगे।।

Related Articles

Back to top button