कोरोना काल के बीच लोकप्रियता में देश के 50 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार9431406262

जेटीन्यूज़
*पटना* :

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और और उसके बेहतर व्यवस्था ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता बढ़ा दी है। नीतीश कुमार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर हर्षवर्धन, राहुल गांधी,बाबा रामदेव, जेपी नड्डा सहित कई दिग्गजों को पीछे छोड़ नीतीश कुमार ने देश में 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे 2020 के 50 प्रभावशाली लोगों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 वां स्थान हासिल किया है।
बताते चलें इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे और गृह मंत्री अमित शाह तीसरे स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। राहुल गांधी इस लिस्ट में 21वें पायदान पर हैं। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 वें स्थान पर है। फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे 2020 की प्रभावशाली लोगों की सूची 12000 बुद्धिजीवियों के मतों के आधार पर तैयार की गई है।

सर्वे के दौरान लोगों की छवि, व्यक्तित्व विकास के काम और लोगों के भलाई के लिए उठाए गए कदमों को मानक बनाया गया था। इस लिस्ट में राजनीति, ब्यूरोक्रेट्स, अभिनेता, व्यापार, पत्रकारिता और अध्यात्म जैसे व्यक्तियों को शामिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button