केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर 16 फरवरी को हड़ताल एवं चक्का जाम

केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आवाहन पर 16 फरवरी को हड़ताल एवं चक्का जाम

जे टी न्युज, सहरसा: केन्द्रीय ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक साथी बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव नसीम उद्दीन की अध्यक्षता में सीपीएम जिला कार्यालय शारदा नगर में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते किसान सभा के राज्य सचिव विनोद कुमार ने कहा की केन्द्र सरकार की देश विरोधी मजदूर विरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी 2024 को आम हड़ताल एवं भारत बंद करने का आवाहन किया।

वहीं किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा सरकार के केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सहरसा जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय एवं मुख्य मार्ग को जाम करेंगे।

डुमरैल चौक, कहरा कुटी, शंकर चौक, सर्वा ढाला,पसुपालन चौक, कचहरी ढाला,शिवपुरी ढाला, आदि मुख्य मार्ग को जाम करेंगे। वहीं सौर बाजार जिरो माईल चौक, सत्तर कटैया वेला बगरौली, नवहट्टा बाजार, बलुआहा पुल ,

गोरहो चौक, सिमरी बख्तियारपुर,बनमा ईटहरी, सोनवर्षा देहद चौक, पतरघट गोलमा मुख्य मार्ग आदि मुख्य मार्ग और सरकारी संस्थाओं को बंद करेंगें। सुबह सात बजे से जिसके बाद 12 बजे से विभिन्न सरकारी विभागों को बंद करते और उन लोगों को भी आम हड़ताल में शामिल होने का अपिल इंटक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चोपाल ने कहा सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों के राष्ट्रीय व्यापी भारत बंद को सफल ऐतिहासिक करने का आवाहन किया वहीं एटक के जिला मंत्री प्रभुलाल दास ने कहा पहले दो दिवसीय आम हड़ताल होते थे लेकिन इस बार केन्द्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा एक साथ आम हड़ताल बनाने का आवाहन किया।

एमडीएम के जिला सचिव व्यास प्रसाद यादव, विनोद यादव, विभिन्न प्रखंडों का बैठक तय किया गया। गांव बंद करेंगें। सीटू के नेता दुखी शर्मा ,मनोज शर्मा, नसीम मिस्त्री,एटक के जिला अध्यक्ष प्रभुलाल दास शंकर कुमार, एंटक जिला सत्यनारायण चौपाल,

नौजवान सभा जिला सचिव कुलानन्द यादव, किसान सभा नेता रमेश यादव,केशव कुमार, दिनेश साह, सीटू के मो. मक्सुद ,निर्मल कुमार, कैलाश स्वर्णकार, विष्णुदेव शर्मा, बद्री राम आदि मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button