एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हुई अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, विमान हुआ पूर्णतः क्षतिग्रस्त, पायलट की मौत, 191 लोग थे सवार।





नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्‍सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 191 लोग सवार थे। हादसा बहुत बड़ा बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त होकर विमान के दो टुकड़े गए। जानकारी के अनुसार, विमान (एअर इंडिया फ्लाइट, IX-1344) दुबई से कोझीकोड की ओर आ रहा था। जैसी जानकारी मिली है कि बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान विमान रन-वे पर नियंत्रण खो बैठा जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंचीं, अग्निशमन दस्ता और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। विमान दुबई से शाम के 4:45 बजे पर उड़ान भरा था। शाम को 7:45 बजे लैंडिंग के दौरान प्लेन रन-वे पर फ‍िसल गया। समाचार प्रेषण तक दो लोगों जिसमें एक पायलट के मरने की पुष्टि हुई है किन्तु घायलों के संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं मिल पाई।

एयर इंडिया ने इस दुर्घटना के हताहतों या मृतकों के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर किसी भी तरह की सूचना प्राप्त की जा सकती है। ये नंबर इस प्रकार हैं- 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575.जानकारी के मुताबिक विमान के गिरने के बाद किसी तरह का धमाका या आग नहीं देखी गई। इस विमान में 174 यात्री, 10 नवजात, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button