8 मार्च को महिला करेगी जुझारू प्रदर्शन

शराब निर्माण बिक्री व सेवन के विरुद्ध परेशान महिलाओं ने किया थाने पर जोरदार प्रदर्शन

8 मार्च को महिला करेगी जुझारू प्रदर्शन

जे टी न्यूज, अलौली: रामपुर पंचायत अलौली के अंतर्गत परास गोला के दर्जनों महिलाओं ने पासवान टोल निकट मोहल्ला में दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा दारू निर्माण करने, शराब बेचने, नाजायज मजमा लगाने, गंदी गंदी गाली गलौज करने, आपस में लड़ने झगड़ने के खिलाफ तथा शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने एवं संबंधित लोगों को गिरफ्तार करने की मांगों को लेकर अलौली थाना निकट चौक पर प्रदर्शन किया।


महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए शराबबंदी को धरातल पर लागू करो, शराब निर्माण एवं बिक्री व सेवन पर रोक लगाओ, शराबी एवं शराब बेचने, निर्माण करने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करो, का नारा बुलंद किया।
महिला सरस्वती देवी, चांदनी देवी, सुलेखा देवी ने कहा कि परास गोला पर दर्जनों महिला पुरुषों द्वारा शराब निर्माण कर बिक्री किया जाता है एवं सैक्रो शराब सेवन करते हैं जिससे हम महिलाओं को घर से निकलना दुश्वार हो गया है। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रही है। सुबह शाम दोपहर रात्रि में शराबियों द्वारा हो हल्ला हंगामा किया जाता है। नींद हराम हो जाती है। महिला एवं मोहल्ले वासी परेशान हो चुके है। दर्जनों महिलाओं ने शराब निर्माता एवं शराबियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शराब खरीद बिक्री सेवन पर एकजुट होकर रोक लगाते रहे हैं एवं कच्चा सामग्री को नष्ट किये हैं, बावजूद शराब निर्माण बिक्री सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण मोहल्ले वासी के अनवरत विरोध के बावजूद निरंतर शराब निर्माण एवं बिक्री शराब सेवन जारी है जिससे महिला एवं मोहल्ले वासी को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। बच्चे बच्ची का जीवन बर्बाद हो रहा है। उक्त हालात से तंग आकर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए एवं थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर समस्या से निजात पाने की मांग किया है।


देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सरकार प्रशासन आमजन के प्रयास के बावजूद शराब निर्माण बिक्री सेवन निरंतर जारी है, शराब बंदी को धरातल पर लागू करने की जरूरत है, सरकार प्रशासन जल्द विराम लगाये।
प्रदर्शन में सुलेखा देवी गंगिया देवी रेवा देवी सरस्वती देवी अकाली देवी उषा देवी रिंकू देवी सोनी देवी बबिता देवी चांदनी देवी लक्ष्मी देवी प्रमिला देवी शबनम देवी किरण देवी रानी देवी रेखा देवी अहिल्या देवी शांति देवी बीना देवी प्रियंका देवी राधा देवी ललिता देवी लाल दी देवी पार्वती देवी उर्मिला देवी रेणु देवी राजकुमारी देवी रतन देवी शबनम देवी आदि महिलाओं ने शराब बिक्री सेवन एवं निर्माण एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।


महिलाओं ने कहा कि यदि छापेमारी गिरफ्तारी जल्द नहीं किया जाएगा तो एसपी और डीएम के समक्ष महिलाएं 8 मार्च को महिला दिवस पर जोरदार प्रदर्शन करेगी।
श्री यादव ने शराब को नष्ट करने जैसी महिलाओं की क्रांतिकारी भूमिका के मद्देनजर उक्त महिलाओं को 8 मार्च को सम्मानित करने की मांग किया।
इधर, थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जल्द ही छापामारी की जाएगी और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button