अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर):
उत्तर बिहार के जिलों में 09से 13 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रायः आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।इस अवधि में मुख्यतया पछुआ हवा औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button