मोदी सरकार की मनमाने चुनाव आयोग को भंग कर संविधान संगत चुनाव आयोग बहाल करे
मोदी सरकार की मनमाने चुनाव आयोग को भंग कर संविधान संगत चुनाव आयोग बहाल करे

जे टी न्यूज़, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज देश की स्थिति गंभीर बनती जा रही है । लोकसभा का चुनाव सामने है और चुनाव आयोग के दो सदस्य नहीं है । एक अभी-अभी गोयल साहब ने अपना इस्तीफा चुनाव आयोग से दे दिया है। अभी एक मात्र मुख्य चुनाव आयुक्त का चुनाव आयोग है । ऐसी स्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा किया है कि 15 मार्च को चुनाव आयोग की बहाली किया जायेगा। देश में पहली बार चुनाव आयोग की बहाली की प्रक्रिया में सदन में पास करा कर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर लोक सभा के स्पीकर को शामिल किया गया है।

इस तरह मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पॉकेट का चुनाव आयोग बना लिए हैं। प्रभुराज नारायण राव ने सुप्रीम कोर्ट से मांग किया है कि इसमें हस्तक्षेप कर भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाई गई कमिटी को भंग कर पूर्ववत कमिटी बहाल करें।

