जिला निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभावार स्थापित किया हेल्पलाईन कोषांग/जिला नियंत्रण कक्ष

जे टी न्यूज, अररिया:
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, अररिया, इनायत खान के दिशा निर्देश में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर अररिया जिला अन्तर्गत विधानसभावार क्रमश: 46-नरपतगंज, 47-रानीगंज, 48-फारबिसगंज, 49-अररिया, 50-जोकीहाट, 51-सिकटी के लिए हेल्पलाईन कोषांग/जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल सभागार में कार्यरत है। उक्त 06 (छः) विधानसभा के लिए 06 अलग-अलग दूरभाष संख्या (24X7) लगातार कार्यरत रहेगा। इन नम्बरों पर कॉल कर मतदान प्रकिया से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आदर्श आचार संहिता के उल्लघन की स्थिति में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। सभी विधानसभाओं के दूरभाष संख्या निर्वाचन अवधि तक लगातार कार्यरत रहेगा।


District Control Room Number
विधानसभा का नाम – कार्यरत दूरभाष संख्या
46-नरपतगंज – 06453-222701
47-रानीगंज – 06453-222702
48-फारबिसगंज – 06453-222703
49-अररिया – 06453-222704
50-जोकीहाट – 06453-222705
51-सिकटी – 06453-222706
इसी प्रकार खेल भवन, अररिया में व्यव कोषांग (EXPENDITURE CELL) से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या 06453 – 06453-222707 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button