कॉ राजाराम सिंह कुशवाहा के सामने क्या उपेन्द्र कुशवाहा बचा पाएंगे काराकाट की सीट

कॉ राजाराम सिंह कुशवाहा के सामने क्या उपेन्द्र कुशवाहा बचा पाएंगे काराकाट की सीट


जे टी न्यूज़, दिल्ली : आपको बता दे की ये दो तस्वीरें आपके सामने है जहा भाजपा सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज की है। दोनों ने भाजपा के गलत नीतियों का विरोध करते हुए गांधी मैदान पटना से राजभवन तक मार्च का नेतृत्व करते हुए आगे बढ़े थे। डाक बांगला चौराहे पर नीतिश और मोदी सरकार की पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज कर दोनों नेताओं को गंभीर रुप से घायल कर मार्च को तितर बितर कर दिया था। सैकड़ों लोगों को गंभीर चोटे भी आई थी। कॉ राजाराम सिंह आज भी दमनकारी सरकार से लड़ रहे हैं लेकिन सता की मलाई चाटने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा भाजपा की गोदी में जा बैठे है। महज एक सीट पर चुनाव लड़ने/जीतने की अपनी कोई हैसियत नहीं लेकिन 400 पार का नारा लगा रहे हैं।

 

कभी जगदेव बाबू ने कहा था कि राजनीतिक हलवाही नहीं सत्ता में भागीदारी की लड़ाई लड़ने के लिए हमें आगे आना होगा। पहली पीढ़ी शहीद होंगे दूसरी जेल जायेंगे तब तीसरी पीढ़ी राज करेंगे। जगदेव बाबू के विचारधारा से समझौता करने वाले उपेन्द्र कुशवाहा क्या काराकाट की सीट बचा पाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा। क्या भाजपा छोटे छोटे पार्टीयो को ख़तम करने के लिए सहयोगी बना रही है यह देखन होगा। तमाम सारी बातो से पर्दा चुनाव बाद ही उठ पाएगा।

Related Articles

Back to top button