दरभंगा के वरिष्ट पत्रकार के असामयिक मौत से पत्रकारों के बीच शोक का लहर

दरभंगा के वरिष्ट पत्रकार के असामयिक मौत से पत्रकारों के बीच शोक का लहर


जे टी न्यूज, दरभंगा(विष्णुदेव सिंह यादव) : वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र ठाकुर (63) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों से प्राप्त सूचना के अनुसार रात्रि 12 बजे उनकी तबियत खराब हुई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें शहर के सिटी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार देर रात्रि 1 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी। यह खबर पत्रकारिता जगत सहित पूरे शहर में जंगल के आग की तरह फैल गयी। सहसा किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कल तक जो श्री ठाकुर फिट थे और हमलोगों के बीच थे अचानक उन्हें क्या हो गया? लोग अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। अंतिम दर्शन के लिये उनके पार्थिव शरीर को रहमगंज स्थित आवास पर रखा गया, जहां सुबह से ही अंतिम दर्शन करनेवालों का तांता लगा रहा। वे अपने पीछे पत्नी, 1 बेटा-बेटी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। पत्रकारिता जगत में करीब 3 दशक का उनका लंबा अनुभव रहा। आर्यावर्त से पत्रकारिता का श्री ठाकुर का सफर आज ग्लोबल इंडिया टीवी के बिहार हेड पर अंत हुआ। प्रातः कमल से जुड़कर करीब एक दशक से ऊपर उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। अपने तीन दशकों के करियर में उन्होंने कई अखबारों के साथ जुड़कर काम किया। श्री ठाकुर हँसमुख, मिलनसार प्रवृत्ति के व हरदिल अजीज इंसान थे। वे सदैव अपने से कनीय पत्रकारों के साथ अपना अनुभव साझा करते थे और उन्हें पत्रकारिता का गुर सिखाते थे।सार्क जर्नलिस्ट फोरम के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष राम नाथ विद्रोही एवं वरिष्ट पत्रकार डाo नवीन कुमार एवं विष्णु देव सिंह यादव ने पत्रकार ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है की उनके असमायिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय नुकसान हुआ है। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।

Related Articles

Back to top button