चैती दुर्गा पूजा समिति ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, 1008 कन्यों से सजी कलश यात्रा।

 

रमेश शंकर झा / संजय राजा।
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/पूसा:- जिले के पूसा में आने वाले 10 दिनों तक उपेक्षा का दंश झेल रहे महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली ओईनी डीह पर रौनक रहेगी। चैत्र नवरात्र को लेकर ओईनी स्थित चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा के साथ नौ दिवसिय अनुष्ठान का शानदार शुभारंभ हुआ। इस दौरान 1008 कन्याओं एवं मनमोहक झाँकी से सजी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समिति के उत्साही युवाओं के नेतृत्व में निकले कलश यात्री कन्याओं ने बूढी गंडक के बिरौली घाट से जलारोहन कर ओईनी डीह स्थित चैती दुर्गा स्थान तक पैदल चल कर आईं। इस दौरान जय माता दी के उद्घोष एवं आचार्य पंडित शंकर झा के मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजयमान था. कलश यात्रा के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगो की सुविधा पर भी कड़ी नजर रखी गई थी। मौके पर प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, मुखिया शर्मीला देवी, समिति के अध्यक्ष धनन्जय कुमार झा, यजमान अखिलेश ठाकुर, सरपंच अरुण कुमार शर्मा, पंसस अशोक पासवान, राकेश ठाकुर, शुभम जायसवाल उर्फ बिट्टू, रंजन कुमार शर्मा, सोनू कुमार, अजय साह, कुमार विकास, राकेश ठाकुर, उदय कुमार चौधरी, अमोद कुमार झा, बद्रीनाथ ठाकुर, दिनेश झा पाँचू पासवान, सहदेव पासवान, प्रो0 संजय कुमार राजा, कौशल किशोर मिश्र, सुबोध पासवान जितू पासवान, रामनारायण दास, बैद्यनाथ भगत अमन कुमार, मनिष कुमार, माधव कुमार, संत सुमन, चुन-चुन कुमार, अभिषेक कुमार दुर्गा झा, विरेंद्र पासवान सहित सैकड़ो की तादाद में युवा, व महिलायें मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button