रोटरी गया सिटी ने बच्ची की शादी में की आर्थिक मदद

रोटरी गया सिटी ने बच्ची की शादी में की आर्थिक मदद


जे टी न्यूज़, गया : रोटरी गया सिटी के सदस्यों ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए एक बच्ची की शादी में 21000 की आर्थिक मदद की। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामधनपुर बिचली गली के रहने वाले देव कुमार प्रसाद की पुत्री शालिनी कुमारी की शादी में आर्थिक रुप से मदद की। शालिनी के पिता को 21000 की राशि आर्थिक सहयोग के रूप में दी गई। इस दौरान शालिनी के पिता देव कुमार प्रसाद ने भावुक होते हुए कहा कि अगर समाज में ऐसे मदद करने वाले लोग रहेंगे तो किसी भी जरूरतमंद को कभी कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम ही उनकी बेटी की बारात आनी है। ऐसे में 21 हजार की आर्थिक मदद उनके लिए बड़ा महत्व रखता है। इस दौरान रोटरी गया सिटी के अध्यक्ष विजय भलोटिया के साथ डॉ नवनीत निश्चल ने लड़की के पिता को यह राशि रोटरी गया सिटी की ओर से सौंपा। इस दौरान उन्होंने रोटरी गया सिटी के इस तरह के सामाजिक कार्यों की सराहना की और क्लब को 11 हजार का चेक सहयोग के रूप में दिया। इस दौरान डॉ टी शर्मा , डॉ गुंजन , कांतेश कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा व रामधनपुर से आए हुए कुमार निशांत व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button