आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर किया राष्ट्रीय जनता दल का प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर किया राष्ट्रीय जनता दल का प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल का प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया l मौके पर महागठबंधन के राजद , माकपा , भाकपा , कांग्रेस , भाकपा माले, आप के कार्यकर्ता मौजूद थे l संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि यह चुनाव मोदी का नहीं, मुद्दा का चुनाव है। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, गरीबी, शिक्षा, चिकित्सा यही सब मुद्दा है। बिहार में जब हम लोगों की सरकार बनी तो 5 लाख लोगों को रोजगार दिया, यह केंद्र की सरकार में भी नहीं हुआ है। जाति आधारित गणना की गई। जब काम होने लगा तब भाजपा ने हमारी सरकार गिरा दी। इसके बाद नीतीश कुमार हाईजैक हो गए। हमें अपने देश के संविधान और धर्मनिरपेक्ष-लोकतांत्रिक ताने-बाने की रक्षा करनी है। केंद्र की राजग सरकार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। हमें अपने संविधान और देश को बचाना है l

मौके पर मोरवा विधायक व राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू , विधायक व राजद के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोo कामरान , समस्तीपुर जिला राजद अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, उजियारपुर लोकसभा के प्रभारी व पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम , पूर्व विधायक अजय बुल्गानीन, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुमंजरी, उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज , राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, प्रखंड प्रमुख जवाहर लाल राय, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार कुशवाहा , वी.आइ.पी जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू , कांग्रेस के वरीय नेता काजी नसीम एकता , प्रदेश सचिव नंदकिशोर महतो , जिला उपाध्यक्ष ललन यादव , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , भिखारी लाल सिंह , पूर्व जिला पार्षद मोo मुराद, जिला महासचिव मोo परवेज आलम , जिला महासचिव लालबाबू महतो , जिला महासचिव प्रोफेसर विजय यादव , जिला राजद नेता सत्यविन्द पासवान , प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र राय, जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह , पूर्व मुखिया रामलौलीन राय, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, माकपा नेता अवधेश मिश्रा , भाकपा नेता सूर्यदेव पांडेय , कांग्रेस नेता उमेश कुंवर, समाजसेवी विजय किशोर सिंह , जिला राजद नेता जितेन्द्र सिंह चंदेल , रोशन यादव , शत्रुध्न यादव , राकेश पांडेय, जयशंकर राय, मोo नसीम अब्दुल्लाह , चन्दन प्रसाद , कर्पूरी ठाकुर , विष्णुदेव पासवान , राजू यादव , मोo जाबिर, राजेन्द्र साह, राजीव गुप्ता , मोo हाफिज, मोo चांद, मोo अशरफ, विजेन्द्र राम, सनोज कुमार, सरिता कुमारी , मिथिलेश गोप, माहेश्वर राय, अरुण सिंह , राजकुमार राय, मोo राजा, करण भास्कर , रजनीश कुमार आदि मैजूद थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button