अवकाशोपरांत आदेशपाल को दी गई भावभीनी विदाई

अवकाशोपरांत आदेशपाल को दी गई भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज, मधुबनी: मधुबनी स्थित देवनारायण यादव काॅलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में शुक्रवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन कर अवकाशप्राप्त आदेशपाल महेन्द्र यादव को भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षक व शिक्षकेत्तर संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अवकाशप्राप्त कर्मी को पाग, दोपटा, अंगवस्त्र, फूल माला आदि से सम्मानित किया। संघ की ओर से यथासंभव नकद राशि भी हस्तगत कराई गई। लोगों ने सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और इनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर काॅलेज प्रशासन की ओर से बरती गई उदासीनता को लोगों ने दु:खद बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार ने की।
मौके पर प्रो. हरिश्चंद्र यादव, प्रो. सूरज नारायण यादव, प्रो. सत्यनारायण यादव, प्रो. विमल कुमार सिंह, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. उपेंद्र कुमार केसरी, प्रो. धनवीर यादव, डाॅ. लालबिहारी शरण, डाॅ. वीणा कुमारी, डाॅ. आशा झा, धर्मेन्द्र यादव, नागेंद्र यादव, अशोक चौधरी, राजेश कुमार, गंगाराम यादव, हरिनारायण यादव, फुलेश्वर यादव, अरविन्द राम, रामविलास राम, जीबछ यादव अरुण यादव समेत अन्य कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button