शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, बकरी भी जलकर राख।

संवाददाता महन्त राम जीवनदास।

बरौनी/बेगूसराय:- जिले में रविवार को दिन के लगभग 12:00 बजे फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 से सटे उत्तर जय माता दी छर फैक्ट्री के सटे फूस के घर मे विद्युत के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिस कारण मजदूर शंकर राम का तीन फूस का घर जलकर राख हो गये।
ग्रामीणों की सतर्कता के कारण बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। पर सूचना पाते ही एक संवाददाता से मिली सूचना पर फुलवरिया थाना की पुलिस दो दमकल के साथ घटनास्थल पर
पहुंच पूर्णरूपेण आग पर काबू पाया।
पीड़ित के अनुसार घर में रखे सारा सामान करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गए।
जबकि आंगन में बंधे एक बकरी भी जल गई।
बताया जाता है की घटनास्थल से सटे नल जल योजना का दर्जनों बंडल प्लास्टिक का पाइप भी रखा हुआ था। इतना ही नहीं अगल बगल दर्जनों बीघे में गेहूं का फसल भी लहलहा रही थी। गर ग्रामीण सतर्कता नहीं बरती तो दर्जनों बीघे में लगे गेहूं का फसल भी जलकर राख हो जाता?

Related Articles

Back to top button