युवाओं और किसानों को तकनीकी कौशल से जोड़ने प्रशस्त होगा विकास का मार्ग- निशिकान्त

युवाओं और किसानों को तकनीकी कौशल से जोड़ने प्रशस्त होगा विकास का मार्ग- निशिकान्त


जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। आज तक जितनी भी सरकारें बनी सभी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया। जिस कारण बिहार की मूल संपत्ति युवा और किसानो को केवल वादों का झुनझुना पकड़ाया जाता रहा। रविवार को समस्तीपुर पधारे यूथ आईकाॅन निशिकांत सिन्हा ने पटेल मैदान में आयोजित जनसंवाद आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उनहोंने कहा कि इतिहास गवाह हैं कि कभी ज्ञान विज्ञान और अनुसंधान का केन्द्र रहे बिहार की धरती कृषि और युवा प्रतिभा की धनी है। इसी धरती पर गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था, सम्राट अशोक ने शान्ति का संदेश पूरी दुनिया को दिया, चंद्रगुप्त मौर्य के शौर्य के आगे दुनिया ने सिर झुकाया, इस बिहार ने देश रत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, जननायक कर्पूरी ठाकुर,जगदेव प्रसाद, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, जैसे कई सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने देश की राजनीति को दिशा दी।

सके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में बिहार के युवा देश ही नही विदेश में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। मगर आज भी बिहार केवल श्रम और प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता राज्य बन कर रह गया है। मेरी कोशिश है कि आने लाले दिनो में हर प्रतिभा को तराश कर उंचाई तक पहुंचया जाय, हर हाथ में रोजगार, हर बच्चे को शिक्षा, और हर परिवार को सम्मान दिला कर आत्मनिर्भर बिहार बनाया जाए। श्री सिन्हा ने कहा कि जिसकी जितनी आबादी उसको उतनी हिस्सेदारी हर क्षेत्र में मिलनी चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक होना होगा। मौके पल बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button