एडवांस सेंटर फॉर मशरूम रिसर्च की ओर से राष्ट्रीय मशरूम

एडवांस सेंटर फॉर मशरूम रिसर्च की ओर से राष्ट्रीय मशरूम दिवस समारोह का आयोजन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एडवांस सेंटर फॉर मशरूम रिसर्च की ओर से राष्ट्रीय मशरूम दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ मयंक राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ मयंक राय ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से बिहार में मशरूम उत्पादन की क्रांति लाई गई है जिसका परिणाम है कि बिहार मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में देश भर में पहले नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पी एस पांडेय के निर्देश पर अब झारखंड, उड़ीसा, गोवा तथा अन्य राज्यों में भी मशरूम उत्पादन को लेकर लोगों को प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले दो वर्षों में कुलपति डॉ पांडेय को के नेतृत्व में ग्यारह से अधिक पेटेंट हासिल किया है और कई क्षेत्रों में देश भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेसिक साइंस के डीन डॉ अमरेश चंद्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पिछले दो वर्षों में मशरूम के क्षेत्र में चार पेटेंट हासिल कर चुका है जो कि एक रिकॉर्ड है। डीन फिशरीज डॉ पी पी श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने में डॉ दयाराम का अहम योगदान है। मशरूम की खेती करने वाली श्री मती रेखा देवी और किसान श्री नरेन्द्र शाही ने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि उनकी सफलता में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का अहम योगदान है और अब वे लाखों रुपए महीने की आमदनी कर रहे हैं। मशरूम वैज्ञानिक डा दयाराम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में झोपड़ी में मशरूम की खेती सबसे बेहतर है और यह जलवायु अनुकूल भी है ‌।


कार्यक्रम के दौरान एस एल एस ट्रस्ट के तत्वावधान में आये उड़ीसा के मशरूम किसानों ने गीत और संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण डॉ आर बी प्रसाद ने प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधा नंदिनी ने किया। मंच संचालन डॉ अंजनी कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ शंकर झा ,डॉ आशीष पांडा, डॉ एस एस प्रसाद, डॉ कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न शिक्षक वैज्ञानिक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button