आइसा – आरवाईए के आह्वान पर बिहार का चक्का जाम कल

ट्रेन बस सहित कई सड़कों को किया जायेगा जाम

आइसा – आरवाईए के आह्वान पर बिहार का चक्का जाम कल

 

ट्रेन बस सहित कई सड़कों को किया जायेगा जाम

 

बीपीएससी छात्र सोनू कुमार को मोमबत्ती जलाकर दिया गया श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव):

बीपीएससी की पुनः परीक्षा की मांग को लेकर चले रहे आंदोलन तथा बीपीएससी छात्र सोनू कुमार के संस्थानिक हत्या के खिलाफ परिजनों को मुआवजा देने, छात्रों पर लाठी चलाने वाले अधिकारी पर करवाई करने की मांग को लेकर कल आइसा – आर वाई ए के आह्वान पर बिहार का चक्का जाम किया जाएगा। बिहार के चक्का जाम की सफलता को लेकर आज मृतक BPSC छात्र सोनू कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए नाका 5 पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया

कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि छात्र लगातार पटना सहित बिहार के सड़कों पर आंदोलनरत है। लेकिन सरकार छात्रों के बातों को अनसुनी कर रही है। जिसके खिलाफ छात्रों में काफी आक्रोश है। इस आक्रोश को देखते हुए कल आइसा – आर वाई ए के द्वारा बिहार का चक्का जाम किया जायेगा जिसमें छात्रों के अलावा सभी वाम समाजवादी धाराओं का समर्थन प्राप्त है।

 

कार्यक्रम में भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, आरवाईए के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी,प्रिंस राज,ओणम सिंह, अमरजीत पासवान,सिद्धू कुमार चौधरी,मुकेश सिंह,राहुल कुमार,मोहन कुमार,आइसा के राज्य सह सचिव मयंक कुमार यादव,मो. नेहमत अली खान,गोलू,बिपिन,aisf के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष अरशद सिद्दकी,sfi के जिला संयोजक हरिनारायण राम,रजनीश यादव,अमन गुप्ता सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button