अचानक लगा आग,घर सहित बकरी जलकर हुआ राख

अचानक लगा आग,घर सहित बकरी जलकर हुआ राख

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग किए जे टी न्यूज, खगड़िया : जिला के गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा पंचायत के वार्ड नंबर 7 में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग के चपेट में लगभग 9 से से ज्यादा घर जलकर स्वाहा हो गया। वही घर के अंदर बंधा लगभग एक दर्जन बकरी भी जलने की सुचना मिल रही है। वही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में सफलता मिली लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था। आग लगने की सूचना मिलते ही युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव पौरा पंचायत के मुखिया पिंकी देवी समिति अभ्यास यादव समाज सेवी डॉक्टर बबलू उर्फ राजेश यादव रंजन कुमार पांडव यादव घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिए। वही युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव पीड़ित परिजनों ने मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा किए। वहीं राजेश यादव ने स्थानीय सीओ को फोन कर पीड़ित परिजन को सरकार के द्वारा दिए जा रहे राहत सामग्री ससमय पर देने की मांग किए हैं। वही राजेश यादव ने बताया कि पौरा पंचायत निवासी जालो यादव का घर सहित दो बकरी, रंजीत यादव का घर सहित चार बकरी, संजीव यादव का घर एवं उसमें रखे साइकिल रणवीर यादव के घर में रखकर ₹20000 टाइम कुमार के घर में बंधे चार बकरी और एक मोटरसाइकिल अखिलेश यादव के घर सहित पांच बकरी संगम कुमार शालू यादव गीता देवी का घर जलकर राख हो गया। वहीं घर में खाने के लिए रखे सामान कपड़ा लता सभी जलकर नष्ट हो गया है। वहीं पंचायत के मुखिया पिंकी देवी ने बताया कि वे भी अपने स्तर से पीड़ित परिजन को सहायता करेगी एवं उन्होंने भी स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग किए हैं। वही उक्त मामले को लेकर गोगरी सीओ ने बताया कि आग लगने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है मामले की जांच करवाया जा रहा है पीड़ित परिजनों को सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं राहत सामग्री उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button