ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर





ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधांशु शेखर  जे टी न्यूज, मधेपुरा: – पटना में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और राष्ट्रवादी विचारक प्रो. सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें अपनी दो पुस्तकें सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ (2014) और गाँधी-विमर्श (2015) भेंट की। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, मुजफ्फरपुर के सचिव स्वामी भावात्मानंद और पद्मश्री विमल जैन भी उपस्थित थे। लेखकीय सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा
प्रो. सुधीर कुमार सिंह ने डॉ. शेखर को बधाई दी और उन्हें राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर लेखन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शेखर ने बताया कि इन दोनों पुस्तकों के अलावा उनकी दो अन्य पुस्तकें भूमंडलीकरण और मानवाधिकार (2017) और गाँधी, अंबेडकर और मानवाधिकार (2024) भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इस वर्ष उनकी एक और पुस्तक हिंद स्वराज का दर्शन (2025) प्रकाशित होने वाली है। इसके साथ ही, वह राष्ट्रवाद पर आधारित एक पुस्तक संपादित करने की योजना बना रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button