आवासीय विद्यालय किशनगंज एवं दरभंगा में छात्र छात्राओं का नामांकन प्रारंभ

आवासीय विद्यालय किशनगंज एवं दरभंगा में छात्र छात्राओं का नामांकन प्रारंभ

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज एवं दरभंगा जिनकी आवसन क्षमता 560 छात्र छात्राओं की है में नामांकन प्रारंभ है ।आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय समस्तीपुर से संपर्क स्थापित कर ऑफलाइन फार्म प्राप्त किया जा सकता है ।उपरोक्त दोनों विद्यालयों में कक्षा 9वी एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन लिए जा रहे हैं। विदित हो कि प्रत्येक जिले में 560 बेड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनाए जाने हैं समस्तीपुर जिला अंतर्गत भी इसके लिए भूमि चिन्हित कर लिया गया है। शीघ्र ही प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button