मोरदीवा में आगलगी पीड़ित परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता

लूपमोरदीवा में आगलगी पीड़ित परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : जिला के मोरदीवा वार्ड संख्या तीन में हाल ही में अग्निकांड से प्रभावित एक परिवार को श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी (महंथ रघुबर दास स्मृति न्यास) द्वारा सहायता स्वरूप ₹6000 का चेक प्रदान किया गया। यह आर्थिक सहयोग अग्निपीड़ित परिवार के तात्कालिक राहत के रूप में दिया गया, जिससे उनकी कठिनाइयों में कुछ हद तक राहत मिल सके।

इस अवसर पर जुड़े कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने इस राहत वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर गणेश प्रसाद ठाकुर सचिव,रतन कुमार सदस्य,रामाश्रय महतो सदस्य,जितेन्द्र कुमार सदस्य,संजय कुमार कोषाध्यक्ष,सिंटूवर सहनी, रविन्द्र कुमार रवि उपाध्यक्ष,शशिराज सिंह,विजय वात्स्यायन अध्यक्ष,
राम जानकी ठाकुरबाड़ी बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, विद्यापति मार्ग, पटना-1 द्वारा निबंधित के तत्वावधान में यह सहायता प्रदान की गई। मुख्य उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाना है।

इस मौके पर समिति ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता या संपत्ति लेन-देन संबंधित प्रक्रिया बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के नियमानुसार ही की जाएगी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button